Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Update, SN Medical College, Agra ward Boy arrested for molesting 65 year old patient in emergency, Ward boy terminate
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Update, SN Medical College, Agra ward Boy arrested for molesting 65 year old patient in emergency, Ward boy terminate

149

आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में रात में पीपीई किट पहने वार्ड ब्वॉय ने महिला मरीज से की छेडखानी, वार्ड ब्वॉय अरेस्ट, सीसीटीवी में दिखाई देर रही वार्ड ब्वॉय की करतूत…

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी मे सोमवार सुबह चार बजे 65 साल की महिला सीने में दर्द की समस्या के साथ पहुंची. आरोप है कि संविदा पर तैनात वार्ड ब्वॉय विजय पुत्र होरीलाल निवासी अगुआ पुरा किरावली, थाना अछनेरा महिला को ईसीजी कराने ले गया, इसके बाद वह बुजुर्ग महिला की तलाशी लेने के बहाने छेडखानी करने लगा, इस पर महिला ने शोर मचा दिया. पुलिस ने ​वार्ड ब्वॉय विजय को अरेस्ट कर लिया, थाना एमएम गेट में धेडखानी का मुकदमा दर्ज किया गया है.
सीसीटीवी में पीपीई किट में दिखाई दे रहा वार्ड ब्वॉय
एसएन मेडिकल कालेज की सीसीटीवी में वार्ड ब्वॉय विजय पीपीई किट पहने दिखाई दे रहा है लेकिन मुंह पर मास्क नहीं है, वह महिला को जांच कराने ले गया, इसके बाद कमरे में लिटा दिया. सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.
एसएन प्रशासन भी करा रहा जांच
इस मामले में एसएन प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है, हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, ऐसे में अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. मगर, एसएन प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है.
एसएन में कांट्रेक्ट पर बडी संख्या में कर्मचारी
एसएन मेडिकल कालेज में बडी संख्या में कांट्रेट पर वार्ड ब्वाय, आया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काम कर रहे हैं, इन पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं.

वार्ड बाय को किया टर्मिनेट
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला का कहना है कि वार्ड बॉय संविदा पर कार्यरत था, उसे ​टर्मिनेट कर दिया गया है, आउट सोर्सिंग कंपनी को इसके लिए आदेश दिए गए हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है, सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!