आगरालीक्स… सावन के महीने में ट्रेन में यात्री को हलालसर्टिफाइड चाय दिए जाने पर बवाल। आईआरसीटीसी को भी देनी पड़ गई सफाई। जानिये क्या है मामला।
ट्रेन में यात्री को दिया था चाय प्रीमिक्स

हुआ यूं कि अभी हाल में एक यात्री को ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री को चाय प्रीमिक्स दिया गया। इस चाय के पाउच पर हलाल सर्टिफाइड लिखा हुआ था।
रेलवे कर्मियों ने यात्री को समझाया, वीडियो वायरल
इस पर यात्री ने विरोध करते हुए कहा कि सावन का महीना चल रहा है और आप हलाल चाय दे रहे हैं। इस पर रेलवे कर्मचारी यात्री को समझाता है कि चाय पूरी तरह शाकाहारी है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दिया स्पष्टीकरण

इस पर आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर कहा कि चाय बनाने वाली कंपनी अपने उत्पादों को दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट करती है, जहां कुछ देशों में ऐसे उत्पाद के के लिए हलाल सर्टिफेकेशन जरूरी है।
चाय शत-प्रतिशत शाकाहारी, एफएसएसएआई सर्टिफेकशन
साथ ही आईआरसीटीसी ने कहा कि इस ब्रांड की चाय को एफएसएसएआई सर्टिफेकशन मिला हुआ है और यह प्रोडेक्ट शत-प्रतिशत शाकाहारी है।
हलाल का अर्थ जायज होता है
हालांकि इस बारे में बताया जा रहा है कि हलाल अरबी शब्द है और इसका मतलब जायज होता है। हलाल सर्टिफाइड का मतलब है कि खाने वाला प्रोडेक्ट शुद्ध है और उसे इस्लामी कानून के अनुरूप तैयार किया गया।