Friday , 19 June 2026
Home आगरा UPSC Civil services exam 2020 : Agra’s Ankita Jain rank 3rd #agranews
आगराबिगलीक्स

UPSC Civil services exam 2020 : Agra’s Ankita Jain rank 3rd #agranews

375

आगरालीक्स (..Agra News 24th September)..आगरा का यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2020 में दबदबा, आगरा की अंकिता जैन की देश भर में तीसरी रैंक, शादी के बाद की तैयारी, यूपीएससी 2020 में तीसरी रैंक।

आगरा के 25 डिफेंस एस्टेट निवासी डॉ. सविता त्यागी और डॉ. राकेश त्यागी की पुत्रवधु अंकिता जैन की यूपीएससी 2020 में तीसरी रैंक आई है। अंकिता त्यागी पिछले साल आडिट एंड एकाउंट सर्विसेज में सलेक्ट हुईं थी, उन्होंने दिल्ली टेक्नी​कल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।

बेटा आईपीएस और पुत्रवधु आईएएस
डॉक्टर दंपती डॉ. राकेश त्यागी और डॉ. सविता त्यागी का ग्वालियर रोड पर ईश्वर नर्सिंग होम है। उनके बेटे अभिनव त्यागी महाराष्ट्र काडर के आईपीएस हैं। पुत्रवधु अंकिता जैन आईएएस बन जाएंगी। वर्तमान में अंकिता जैन मुंबई में आडिट एंड एकाउंट सर्विसेज में पोस्टेंड हैं और अभिनव त्यागी एएसपी हैं।

दो महीने पहले हुई शादी
आगरा के रहने वाले आईपीएस अभिनव त्यागी की दो महीने पहले कोरोना की दूसरी लहर में अंकिता त्यागी से शादी हुई थी। अंकिता जैन शास्त्रीनगर दिल्ली की रहने वाली हैं, उनकी बहन वैशाली जैन बीआरओ में कार्यरत हैं, उनकी यूपीएससी में 21 वीं रैंक आई है। उनका एक भाई है।

अंकिता जैन की बहन की 21 वीं रैंक
अंकिता जैन की बहन वैशाली जैन की यूपीएससी 2020 में 21 वीं रैंक आई है। अंकिता जैन और उनकी बहन वैशाली जैन का यूपीएससी 2020 में सलेक्शन हुआ है।

761 का हुआ चयन, शुभम कुमार की पहली रैंक
यूपीएससी 2020 में 761 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यूपीएससी 2020 में शुभम कुमार ने बाजी मारी है और पहली रैंक आई है। जबकि जाग्रति अवस्थी की दूसरी रैंक आई है और तीसरे नंबर पर आगरा की अंकिता जैन हैं। यश जलूका की चौथी और पाचवीं रैंक ममता यादव की आई है। टॉप टेन में छठवीं रैंक मीरा के, सातवीं रैंक प्रवीन कुमार, आठवीं रैंक जवीनी कार्तिक नागजीभाई, नौवीं रैंक अपाला मिश्रा और दसवीं रैंक सत्यम गांधी की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!