Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ UPSC CSE Result : Agra’s Small Village Abhishek Sharma rank 38th, Abhishek Chaudhary 64th Rank, Success Story#Agra
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

UPSC CSE Result : Agra’s Small Village Abhishek Sharma rank 38th, Abhishek Chaudhary 64th Rank, Success Story#Agra

1.8k

आगरालीक्स…Agra News : सिविल सेवा परीक्षा में आगरा के एक छोटे से गांव से निकल कर नवोदय विद्यालय से पढ़े अ​भिषेक शर्मा की 38 वीं रैंक, नौकरी छोड़ी, 5 वें प्रयास में अभिषेक चौधरी की 64 वीं रैंक, सफलता की पूरी स्टोरी ( UPSC CSE Result : Agra’s Small Village Abhishek Sharma rank 38th, Abhishek Chaudhary 64th Rank, Success Story#Agra )


अभिषेक शर्मा की 38 वीं रैंक, बीटेक करने के बाद नौकरी की
आगरा के बाह के एक छोटे से गांव ताल का पुरा के रहने वाले अभिषेक शर्मा की 38वीं रैंक आई है। अभिषेक शर्मा ने नवोदलय ​विद्यालय धौलपुर से पढ़ाई की, इसके बाद मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से बीटेक कंप्यूटर साइंस से करने के बाद दो साल तक कंपनी में नौकरी की। नौकरी छोड़कर सिविल ​सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। दो साल तैयारी की और पहली बार में ही सफल हो गए। उनके पिता एके शर्मा नवोदय विद्यालय मुरैना में शिक्षक हैं और मां सीमा शर्मा हाउस वाइफ हैं।
अभिषेक चौधरी की 64 वीं रैंक, 5 वें प्रयास में मिली सफलता
आगरा के शास्त्रीपुरम के रहने वाले अभिषेक चौधरी की 64 वीं रैंक आई है। उन्होंने केवी नंबर एक से प्रारंभिक शिक्षा ली, इसके बाद गुजरात के आनंद बीवीएम से सिविल इंजीनियिरंग में बीटेक की और 2016 से 2020 तक कंपनी में नौकरी की, इसके बाद नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। घर पर ही तैयारी की, आनलाइन क्लासेज ली और 5 वें प्रयास में 64 वीं रैंक प्राप्त की है। अभिषेक चौधरी के पिता भूरी सिंह एयरफोर्स से रिटायर हैं, मां कुसुम चौधरी हाउस वाइफ हैं, छोटा भाई अखंड प्रताप सिंह एयरफोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट हैं।

एमबीबीएस करने के बाद अभिषेक कुमार सिंह की आई 287वीं रैंक


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत मंडल वाणिज्य निरीक्षक आर के सिंह के बेटे अभिषेक कुमार सिंह वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में चयनित हुआ है इन्होंने ऑल इंडिया रैंक 287 जनरल प्राप्त की है. इनकी प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड, इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड ,एमबीबीएस केजीएमयू लखनऊ से हुई है. मूलत मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. अभी वर्तमान में पश्चिम पुरी सिकंदरा आगरा में निवास है सूरज की तपिश और बेमौसम बरसात को हमने हँस कर झेला है. मुसीबतों से भरे दलदल में हमने अपनी जिंदगी को धंस कर ठेला है. यूँ ही नहीं कदम चूम रही है सफलता आज इस खुले आसमान तले ज़माने भर के नामों को पीछे छोड़ा है.


महकता मीणा की 961 वीं रैंक, आईपीएस की कर रहीं तैयारी
आगरा कैंट स्टेशन प्रबंधक पद से रिटायर हुए विजय कुमार मीणा की बेटी महकता मीणा की 961 वीं रैंक आई है वे वर्तमान में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रही हैं।

आगरा मंडल के टॉपर्स


अभिषेक शर्मा, रैंक 38, ताल के पुरा बाह
अभिषेक चौधरी, रैंक 64, शास्त्रीपुरम आगरा
चेतन शुक्ला, रैंक 75, मैनपुरी
सत्यम चतुर्वेदी, रैंक 205, मथुरा

अभिषेक कुमार सिंह 287 Rank
महकता मीणा रैंक 961, वर्तमान में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही हैं पिता विजय कुमार मीणा आगरा कैंट स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक के पद से रिटायर हुए हैं

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!