आगरालीक्स…(2 July 2021 Agra News) गुरुद्वारा माईथान में 100 लोगों को लगाई गई वैक्सीन. कैम्प में सेकेंड डोज भी लगाई गई
आगरा गुरूद्वारा माईथान जैसे सघन इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया वैक्सीन शिविर जिसमें 18 और 45 वर्ष दोनों ही आयु वर्ग के लोग लाभान्वित हुए इसमें 2 डोज भी लगायी. इसमें 100 व्यक्तियों को वैक्सीन लगायी गयी.
शिविर का शुभारंभ राघवेन्द्र एवं सुनील ने संयुक्त रूप से किया. उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से अपील की इसका एकमात्र उपाय वैक्सीन है. इसलिए अधिक से अधिक लोग इस निशुल्क टीकाकरण का फायदा उठाए और बचाव करे शुरुआत में ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने स्वयं वैक्सीन लगवाई. इस अवसर प्रधान कंवल दीप सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, रोहित कत्याल, विजय कपूर, रचना कपूर, हरमिन्दर पाल सिंह, रस पाल सिंह एवं छत्ता हेल्थ सेंटर की प्रभारी डॉ आरती मौर्या का योगदान रहा.
