आगरालीक्स (Agra News 3rd August).आगरा में आज अपने नजदीक के केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं, आधार कार्ड साथ ले जाएं, आगरा में आज वैक्सीन उत्सव मनाया जा रहा है, 60 हजार डोज लगाई जाएंगी।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं लेकिन वैक्सीन की कमी है। इससे लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। ऐसे में तीन अगस्त को जिले में वैक्सीन उत्सव मनाया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 345 बूथों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है, वैक्सीन केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा।
वैक्सीन लगना शुरू, ग्रामीण क्षेत्र में 45 हजार और शहर में 15 हजार वैक्सीन
60 हजार वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए हर ब्लॉक में 20 सेशन होंगे। हर सेशन में 150 से 200 वैक्सीन लगाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 हजार वैक्सीन लगाने का टार्गेट है तो शहर में 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।