आगरा, नईदिल्लीलीक्स…। वैष्णो देवी मंदिर पर हुए हादसे के बाद आगरा से माता रानी के दर्शन को गए परिवारों में भी चिंता व्याप्त हो गई है।
वह मोबाइलों से परिजनों के संपर्क में हैं। वहीं हादसे में मारे गए आठ लोगों की शिनाख्त हो गई है। हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

कमला नगर से गये दंपति सुरक्षित
कमला नगर के राकेश कुमार का कहना है कि उनका छोटा भाई दिनेश और उसकी पत्नी वैष्णो देवी के दर्शन को गए थे। लेकिन वह भगदड़ के समय मंदिर नहीं पहुंचे थे। फोन से बात हो गई है और दोनों सकुशल हैं। लेकिन अभी चिंता बनी हुई है।
मृतकों मे यूपी के लोग भी शामिल, शिनाख्त हुई
वैष्णो देवी मंदिर पर भगदड़ में मृत 12 लोगों में से आठ की शिनाख्त हुई है, जिसमें श्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रांत सिंह गाजियाबाद, अरुण प्रताप सिंह (30) पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी गोरखपुर, विनीत कुमार पुत्र वीरमपाल सिंह सहारनपुर, धरमवीर सिंह सहारनपुर, विनय कुमार पुत्र महेश चंद्र दिल्ली, सोनू पांडेय पुत्र नरेंद्र पांडेय दिल्ली, ममता पत्नी सुरेंद्र झज्जर हरियाणा, धीरज पुत्र त्रिलोक निवासी जम्मू शामिल है। अऩ्य लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
पुलिस प्रशासन द्वारा हेल्पालाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर जानकारी की जा सकती है।
01991-234804
01991-234053
कटरा-
01991232010/ 9419145182
0199145076/ 9622856295