आगरालीक्स …..(Agra News 26th October)…आगरा में नए नियम के तहत पुलिस चेकिंग में मिल रहे 15 साल पुराने वाहन सील किए जा रहे हैं, 300 वाहन सील, कंडम किए जाएंगे।
आगरा में ताज ट्रपेजियम जोन में प्रदूषण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत 15 साल पुराने वाहन सील किए जा रहे हैं। पहले चरण में ए सीरीज के वाहनों को सील कर निस्तारण किया जाना है।

पुलिस ने 300 वाहन किए सील
पुलिस चेकिंग में ए सीरीज के वाहन मिलने पर सीज किए जा रहे हैं। पुलिस अभी तक 300 वाहन सीज कर चुकी है। इसमें कार, तीन पहिया वाहन और बाइक व स्कूटी शामिल हैं। इन्हें सीज करने के बाद पुलिस लाइन में रख दिया गया है। पुलिस लाइन में वाहनों की संख्या बढ़ गई है।
कबाड़ हो गए वाहन, किया जाएगा निस्तारण
प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि 15 साल से अधिक पुराने 300 वाहन सीज किए गए हैं, ये कबाड़ की श्रेणी में हैं, इन्हें वाहन स्वामियों को वापस नहीं किया जाएगा। इन वाहनों का निस्तारण करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा गया है।