मुंबईलीक्स दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हॉस्पिटल से डिस्चार्ज। अब घर पर ही चलेगा इलाज। ( Veteran Actor 89 year old Dharmendra discharge from Hospital)
अभिनेता धर्मेंद्र के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र देयोल बुधवार सुबह 7.30 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उनके घरवाले उनका घर पर ध्यान रख रहे हैं, प्रार्थना करते हैं कि वे स्वस्थ्य रहें।
10 नवंबर को हुए थे भर्ती
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी होने पर 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 11 नवंबर को मीडिया में उनके निधन की खबरें आने के बाद उनकी पत्नी हेमामालिनी ने एक्स पर पोस्ट कर इसे गैर जिम्मेदारान बताते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी की तबीयत में सुधार हो रहा है।
घर पर चलेगा इलाज
अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह 7.30 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनका इलाज डॉक्टर की देखरेख में घर पर ही चलेगा। इस खबर से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।