आगरालीक्स .आगरा में शुरू हुई 23 वीं वूमेन सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत की पहली ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने तीन मैच जीत लिए हैं वे फाइनल में पहुंच गई हैं।
आगरा के मनोरमा इंस्टीटूट, लडामदा में 23 वीं वूमेंन्स सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप 2020 का शनिवार सुबह शुभारंभ हुआ। सर्दी में खिलखिलाती धूप के बीच ओलंपिक की पहली पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के मैच को देखने के लिए भीड लगी रहीं। साक्षी मलिक के तीन मैच हुए, उन्होंने तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगा बना ली है।
विजेताओं का होगा ओलंपिक के लिए चयन
23 वीं वूमेंन्स सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप 2020 के विजेताओं को ओलंपिक के लिए चुनी जाने वाली टीम के कैंप में शामिल किया जाएगा। कैंप से ओलंपिक के लिए महिला पहलवानों का सलेक्शन होगा। इस बार चैंपियनशिप कोरोना संक्रमण के चलते देरी से हो रही है। मेन्स चैंपियनशिप हो चुकी है।
राज्यपाल ने किया चैंपियनशिप का शुभारंभ
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मनोरमा इंस्टीटूटए लडामदा में 23 वीं वूमेंन्स सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप 2020 का शुभारंभ किया। सांसद एसपी सिंह बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।