आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्प्रेस वे पर दौडती बस 30 फीट नीचे झरना नाले में गिरी, 29 की मौत और 20 घायल हैं। भीषण हादसे के बाद घायल और शवों को बाहर निकालने के लिए रोडवेज बस के शीशे तोडने पडे।
लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए अवध डिपो की रोडवेज बस रविवार रात में निकली। बस में 50 सवारी सवार बताए जा रहे हैं, लखनऊ एक्सप्रेसवे से इनर रिंग रोड होते हुए बस सुबह 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंची। यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड रही बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से 30 फुट गहराई में झरना नाले में जाकर गिर पड़ी ।
दो घंटे तक फंसे रहे घायल


बस की तेज आवास सुनकर ग्रामीण आ गए, उन्होंने बस में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश की लेकिन बस उल्टी हो चुकी थी और झरना नाले में गंदा पानी भरा हुआ था। करीब दो घंटे बाद क्रेन पहुंची, क्रेन से बस को उठाने के बाद एक के बाद एक घायलों को बाहर निकाला गया।
हादसे में 29 की मौत
रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 29 की मौत हो गई है, इसमें बच्चे भी शामिल हैं। इतनी बडी संख्या में मौत से लोगों की रुह कांप उठी, सडक पर शव देख लोग सिहर गए।