आगरालीक्स.. आगरा के नए एडीजी राजीव कृष्ण ने शनिवार को चार्ज संभाल लिया, वे आगरा के एसएसपी रह चुके हैं। कहा महिला सुरक्षा प्राथमिकता, जानें एडीजी राजीव कृष्ण के बारे में।
आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने शनिवार को कार्यभार संभाला, उन्होंने मीडिया से कहा कि अधिकारियों से वार्ता के बाद प्राथमिकता तय की जाएगी। आज पहला दिन है पर महिला सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं से छेडखानी ना हो, इसे लेकर सख्ती की जाएगी। महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
आगरा अलीगढ जोन का चार्ज
एडीजी राजीव कृष्ण आगरा के साथ ही अलीगढ जोन के आठ जिलों को देखेंगे, उन्होंने कहा कि अधीनस्थों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। एडीजी राजीव कृष्ण आगरा के एसएसपी रह चुके हैं।
एडीजी अजय आनंद का सबसे लंबा कार्यकाल
आगरा के एडीजी अजय आनंद को पीएसी मुख्यालय का एडीजी बनाया गया है। एडीजी अजय आनंद का आगरा में अभी तक का सबसे लंबा कार्यकाल रहा, उन्होंने तीन साल 9 महीने आगरा के एडीजी के पद पर कार्य किया।