आगरालीक्स …आगरा में नदी के उफान के बाद मुनादी, घरों को खाली करने के लिए कहा गया, जलस्तर 135 मीटर के पार पहुंचा, खतरे का निशान 130 मीटर है।
कोटा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से चंबल का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। बाह और पिनाहट में चंबल का जलस्तर 135 मीटर को पार कर गया है, जबकि खतरे का निशान 130 मीटर पर है। इससे बाह और पिनाहट के चंबल के पास के गांवों में खलबली मच गई है। ग्रामीणों को गांव को खाली कर बाहर जाने के लिए कहा जा रहा है।
राहत और बचाव कार्य के लिए लगाई गई टीम
चंबल का जलस्तर बढ़ने पर राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें लगाई गई हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने भी टीमें तैनात की हैं और नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने पर लोग गांव खाली कर बाहर निकल रहे हैं इनके खाने का भी बंदोबस्त किया गया है।