आगरालीक्स ..आगरा के दिल दहला देने वाले प्रोविजनल स्टोर संचालक, उनकी पत्नी और इकलौते बेटे की हत्या करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड, दो अरेस्ट।
आगरा में सोमवार सुबह नगला किशनलाल में प्रोविजनल स्टोर संचालक 55 साल के रामवीर उनकी पत्नी मीरा और इकलौते 25 साल के बेटे बबलू का शव मिला था, उनकी घर में परचून की दुकान थी। मंगलवार सुबह पुलिस की कालिंदी विहार में बदमाशों से मुठभेड हो गई, पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर ली,बदमाशों ने गोली चलाई, बाइक सवार दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। मुठभेड़ में एत्माद्दौला थाने के सिपाही अनूप को भी हाथ में गोली लगी है।
पैसे के लिए की हत्या
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शातिरों के नाम सुभाष और वकील निवासी नगला किशनलाल हैं। इनके साथ सुभाष का भाई गजेंद्र भी घटना में शामिल था। सुभाष से रामवीर ने तीन लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। रुपये वापस न देने पर तीनों की हत्या की। उनको घर में पांच लाख रुपये और चांदी रखे होने की सूचना थी। वारदात के समय घर में मिले 80 हजार रुपये, चांदी के गहने और बैग शातिर ले गए। घटना में शामिल तीसरे साथी गजेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। उसे अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।