आगरालीक्स…(Agra news 14th June) आगरा में 130 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल के शिवा की पहली तस्वीर, सेना और एनडीआरएफ का रेस्क्यू आपरेशन, आक्सीजन पहुंचाई, कैमरे में दिखा शिवा. (Rescure operation by army & NDRF)
आगरा से 35 किलोमीटर दूर फतेहाबाद के निबोहरा में छोटे लाल का तीन साल का बेटा शिवा सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। वह सुबह 7 30 बजे घर के बाहर बोरवेल में गिर गया। उसके बोरवेल में गिरने की जानकारी होने पर ग्रामीण जुट गए और बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन बोरवेल के गडढे का आकार कम होने से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। (Rescue operation in nibohara to save 3 year old shiva )
130 फीट गहरे बोरवेल में बैठा दिखाई दिया शिवा, आक्सीजन पहुंचाई गई
सेना और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया, कैमरे को बोरवेल में डाला गया, बोरवेल में शिवा दिखाई दे रहा है, वह नीचे बैठा हुआ है। उसके पास तक आक्सीजन पाइप के माध्यम से पहुंचाई गई है। जिससे आक्सीजन की कमी न हो।( First glimpse of shiva in bore well)
इस तरह चल रहा रेस्क्यू आपरेशन
शिवा को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के समानांतर करीब 100 फीट की दूरी पर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। जिसके पैरलल एक सुरंग बनाई जाएगी। जिससे बच्चे को रेस्क्यू किया जा सकता है। सेना की टीम दो जेसीबी की सहायता से एक पैरलल गड्ढा खोद रही है। सेना द्वारा घटनास्थल पर कंट्रोल रूम बनाकर बच्चे की पल-पल की गतिविधियां देखी जा रही हैं।