आगरालीक्स… आगरा के डीईआई की छात्रा ने मोबाइल लूट कर भाग रहे वैन सवार को दबोचा, वैन से लटक गई छात्रा, चोर की जमकर धुनाई।
आगरा के डीईआई में बीवॉक की छात्रा आकांक्षा बघेल रामबाग में रहती है। वह कोचिंग पढ़ने गई थी। मंगलवार सुबह कोचिंग से पैदल पैदल घर जा रही थी, इसी दौरान फोन आ गया वह मोबाइल पर बात करने लगी।
वैन से लटक गई छात्रा
रामाबाग फिरोजाबाद रोड पर वैन सवार ने मोबाइल छीना, वैन से लटक गई छात्रा आकांक्षा मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी, पीछे से एक वैन आई, वैन सवार ने आकांक्षा के मोबाइल पर झपटटा मारा। छात्रा ने मोबाइल नहीं छोड़ा, वह वैन से ही लटक गई। वैन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी।
मोबाइल चोर की जमकर धुनाई
वैन के मकान से टकराने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने मोबाइल चोर को पकड़ लिया। जमकर धुनाई की, छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है।