आगरालीक्स ..आगरा में तीन मंजिला मकान ढहा, कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटी मलबे में दबे, उनकी जान बचाने को रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है।
आगरा के मंटोला के ढोलीखार में तीन मंजिला मकान में मोहम्मद वकील (40 साल) पत्नी समाताज और एक साल की बेटी के साथ किराए पर रहते हैं । उनका भूतल पर जूता कारखाना खोल रखा है । प्रथम तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह भी बारिश होने से सुबह सात बजे तीन मंजिला मकान तेज आवाज के साथ ढह गया ।
मलबे में दबे होने की आशंका
मकान ढहने से जूता कारोबारी मोहम्मद वकील उनकी पत्नी और एक साल की बेटी मलबे में दब गए हैं, मकान के मलबे में तीनों का पता नहीं चल पा रहा है कि कहां दबे हुए हैं, ऐसे में नगर निगम की टीम बुलाई गई, मलबे को हटाने में टीम लगी हुई है, अभी तीनों में से किसी का पता नहीं चला है।
रेस्क्यू आपरेशन में आ रही परेशानी
उदयराज सिंह सीओ छत्ता सहित पुलिस पफोर्स रेस्क्यू आपरेशन में लगा हुआ है, मकान सकरी गली में है, इसके चलते जेसीबी नहीं पहुंच पाई है, हाथ से ही खोदाई करनी पड रही है। सीओ छत्ता का मीडिया से कहना है कि स्थानीय लागों ने मोहम्मद वकील उनकी पत्नी और बेटी के कारखाने में दबे होने की जानकारी दी है, मलबे को हटवाया जा रहा है।
सालों पुराना है मकान, हो चुका है जर्जर
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन मंजिला मकान सालों पुराना है, यह मकान ढोलीखार निवासी शफीक का है, इसमें मोहम्मद वकील अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।