आगरालीक्स.. कैनरा बैंक, अर्जुन नगर के एटीएम में एटीएम कार्ड क्लोन के लिए लगाई गई मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक की सूझबूझ से एटीएम कार्ड फ्रांड पकडा गया। हालांकि, यह कैनरा बैंक की अर्जुन नगर शाखा दिल्ली की बताई जा रही है।
वीडियो में दिखाए गए कैनरा बैंक के एटीएम में अर्जुन नगर लिखा हुआ है। इस वीडियो में एटीएम कार्ड को क्लोन करने और पासवर्ड चोरी करने के लिए लगाए गई मशीन ग्राहकों द्वारा दिखाई गई है। एटीएम में जहां कार्ड डालते हैं, उस पर एक कैप के साथ मशीन लगा दी जाती है, इसमें एटीएम कार्ड लगाते ही वह उसे क्लोन कर लेता है। पासवर्ड जानने के लिए एटीएम के की बोर्ड के सामने एक शीशा और उसके पीछे एक मशीन लगाई जाती है, इससे की बोर्ड पिन नंबर डालते ही वह पता चल जाता है। इसके बाद एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर पिन नंबर से बैंक से पैसे निकाल लिए जाते हैं, इस तरह के फ्राड बडे स्तर पर हो रहे हैं।
फ्राड से बचने के लिए यह करें
एटीएम कार्ड डालने से पहले उसके कैप को खींचकर देखें, वह बाहर आ जाता है तो इसकी शिकायत करें
पिन नंबर डालते समय दूसरा हाथ उसके उपर रख लें, जिससे मशीन लगे होने पर भी पिन नंबर पता नहीं चल सकेगा।
भीडभाड वाले क्षेत्र और जिन एटीएम में गार्ड रहते हैं, उसी से ट्रांजेक्शन करें