आगरालीक्स…(6 February 2022 Agra News) आगरा में कार बनी आग का गोला, मची अफरातफरी, वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा में रविवार देर शाम को एक कार आग का गोला बन गई. थाना हरीपर्वत क्षेत्र के कैलाशपुरी मार्ग पर रविवार की देर शाम एक कार में से अचानक कार आग की लपटें निकलना शुरू हों गई. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, आग ने कार को अपने पूरे आगोश में ले लिया. इससे वहां से निकल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई. कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन भी रुक गया.
कार में आग लगने की जानकारी पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. दमकल की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक आग पूरी तरह से जल चुकी थी. पुलिस के अनुसार आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.