आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई कार, सेंट्रल लॉक ना खुलने से बच्चे सहित कार में पांच लोग जिंदा जले।
मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के लिए जा रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा में आगे चल रहे कंटेनर से कार टकरा गई। टकराने के बाद कार आग का गोला बन गई।
सेंट्रल लॉक ना खुलने से पांच जिंदा जले
यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार कंटेनर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई, आग लगने से कार का सेंट्रल लॉक लग गया।कार सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। कार सवार सभी पांच लोग जिंदा जल चुके थे, इसमें एक बच्चा भी है, सभी के कंकाल रह गए हैं।
एक बच्चा और एक महिला सहित पांच जिंदा जले
आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा के खंदौली क्षेत्र में कंटेनर से टकराने के बाद कार में आग लगी, कार का का गोला बन गई, आग की लपटें तेज होती गईं और कोई बाहर नहीं निकल सका। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, कार में एक बच्चा, एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई, कार का नबंर स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 32 केवी 6788 बताया जा रहा है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।