Video : Congress worker protest at Torrent Power office in Agra taken in police custody #agra
आगरालीक्स.. आगरा में टोरंट के कार्यालय पर बिजली बिल माफ करने के लिए प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने खदेडा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
आगरा में लॉक डाउन में बिजली के बिल माफ करने के लिए की मांग की जा रही है, ऐसे मेें सुबह 11. 30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता स्पीड कलर लैब पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च निकालते हुए टोरंट कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में तालाबंदी की। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, पुलिस से झडप हो गई, कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झडप हुई, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड दिया।
जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
पुलिस मनोज दीक्षित सहित कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले आई, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झडप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कपडे फट गए, महिला पुलिस कर्मी उन्हें पकड कर थाने ले आईं।