आगरालीक्स…आगरा का ये वीडियो आपके चेहरे पर खुशी ला देगा..आगरा के एक हॉस्पिटल में मनाया कोरोना पॉजिटिव महिला का जन्मदिन..देखें वीडियो
अस्पताल में जन्मदिन
कोरोना महामारी ने लोगों को बुरी से बुरी स्थिति में पहुंचाया है. लाखों मरीज देश में इस समय अस्पताल में कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. आगरा में भी कई मरीज इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन जब इस महामारी के बीच खुशियां के कुछ पल देखने को मिलते हैं तो वह खुशी के साथ आंसू वाले भी होते हैं. जिनको देखकर मन प्रसन्न होता है. आगरा का भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अस्पताल के अंदर कोरोना संक्रमित एक महिला का जन्मदिन मनाया जा रहा है.
नेमिनाथ अस्पताल का वीडियो
यह वीडियो आगरा के नेमिनाथ हॉस्प्टिल का है. कोरोना संक्रमित महिला का शनिवार को जन्मदिन था. जब इसकी जानकारी अस्पताल के डायरेक्टर और डॉक्टर प्रदीप कुमार को हुई तो उन्होंने एक केक मंगाया और अपने स्टाफ के साथ कोरोनाग्रस्त महिला का जन्मदिन मनाया.