Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Video: Five feet long snake was sitting on the front seat of the car in Agra, rescued
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Five feet long snake was sitting on the front seat of the car in Agra, rescued

132

आगरालीक्स…(14 October 2021 Agra News) आगरा में कार की अगली सीट पर बैठा था पांच फुट लंबा सांप. कार का दरवाजा खोला तो तेजी से बाहर निकला सांप…वीडियो में देखें कैसे निकाला सांप

आगरा में कार की सवारी करने पंहुचा सांप
कार की अगली सीट पर बैठे पांच फुट लंबे रैट स्नेक को आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने रेस्क्यू किया। कुछ देर निगरानी में रखने के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। राजपुर चुंगी में रहने वाले एक परिवार के साथ डरावनी घटना घटी, जब उन्होंने एक अजीबोगरीब सह-यात्री को अपनी कार में सवारी करते हुए पाया। कार की अगली सीट पर पांच फीट लंबा रैट स्नेक बैठा हुआ था, जिसे देख कर उनके रोंगटे खड़े हो गए।

वाइल्डलाइफ एसओएस से किया संपर्क
वाइल्डलाइफ एसओएस के हेल्पलाइन पर परिवार ने तुरंत एनजीओ से संपर्क किया, उनसे सहायता का अनुरोध किया। जैसे ही रेस्क्यू टीम ने करीब से देखने के लिए कार का दरवाजा खोला, सांप तेजी से बाहर निकला और पहिया और फेंडर (गाड़ी की सतह के कोने पर मौजूद पिलर) के बीच की जगह में घुस गया। बचाव अभियान कई घंटों तक चला क्योंकि कार को सर्विस सेंटर ले जाना पड़ा जहां संकटग्रस्त सांप को सुरक्षित निकालने के लिए फेंडर लाइनर को काट दिया गया था। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वाइल्डलाइफ एसओएस रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक सांप को बाहर निकाल उसे रेस्क्यू किया।

दरवाजा और खिड़कियां बंद थी फिर कैसे घुसा सांप
वाइल्डलाइफ एसओएस को कॉल करने वाले प्रेम सिंह ने बताया, ‘कार में सांप को देखकर हम सहम गए थे। सांप को रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन मैं अभी भी हैरान हूं कि दरवाजे और खिड़कियां बंद होने के बावजूद कार के अंदर सांप कैसे घुस आया।” वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “लोग अक्सर सांपों को अपने नज़दीक पा कर घबरा जाते हैं, असल में सांप भी इंसानों से बेहद डरते हैं, लेकिन उकसाए जाने या गलत तरीके से पकड़ने पर वह काट भी सकते हैं। हम वाइल्डलाइफ एसओएस हॉटलाइन से संपर्क करने और मामले को अपने हाथों में लेने के बजाय हमारी योग्य बचाव टीम में विश्वास रखने के लिए परिवार के बहुत आभारी हैं।” वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “ऐसी स्थिति से सांप को बचाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि हमें यह सुनिश्चित करना ज़रूरी होता है की सांप और भी ज्यादा परेशान ना हो। इस तरह के संवेदनशील बचाव कार्यों के लिए विशेषज्ञ कर्मचारियों को धैर्य रखने के साथ-साथ इन स्थितियों से निपटने के लिए उच्च स्तर के कौशल की आवश्यकता होती है। ”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: EV charging station on Main road of Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अब हर प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटी,...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Three arrested in Agra Police encounter, Video

आगरालीक्स…Agra news: आगरा में भगवती ढाबे के पास ठेकेदार से सोने की...

बिगलीक्स

Agra Live News: CM Yogi review development work in Agra region on 23rd June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 23 जून यानी मंगलवार को सीएम योगी...

error: Content is protected !!