आगरालीक्स ..आगरा में साल 2019 की बडी उपलब्धि, इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में बेटी बचाओ बेटी पढाओ रैली दर्ज, आगरा के साथ 140 शहरों में एक साथ आयोजित की गई रैली। बुधवार को इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड की टीम ने फाॅग्सी अध्यक्ष जयदीप मल्होत्रा, स्मृति की निदेशक डॉ निहारिका मल्होत्रा, डॉ केशव मल्होत्रा को सर्टिफिकेट दिया गया।
सुबह आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में गोष्ठी आयोजित की गई, डीआईजी लव कुमार ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। स्कूल के बच्चे, पैरामेडिकल स्टाफ और समाजसेवी संगठनों द्वारा आयोजित रैली का समापन गुरु द्वारा गुरु के ताल पर हुआ।
फाॅग्सी कीं अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा एवं पूर्व अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि सुबह रेनबो हाॅस्पिटल परिसर में ‘स्वच्छ हवा हमारा हक’ एक परिचर्चा रखी गई है। बेटियों के जन्म, उनकी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस रैली को इंडिया बुक आफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स के लिए भी नामित किया गया है। इस बार फाॅग्सी की सभी 240 शाखाएं अपने-अपने ग्रह जनपदों में यह रैली आयोजित की गई। फाॅग्सी की सभी शाखाओं द्वारा स्थानीय संगठनों, स्कूलों, समाज के प्रतिष्ठित एवं आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया।

‘इंडिया बुक आफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स’ में नामित
फाॅग्सी के पूर्व अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि यह वाॅक बेटियों को समर्पित की जाती है। इसका उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के संकल्प का पुनःस्मरण कराना है, इस बार यह गूंज देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में भी सुनाई दी। इस वाॅक को ‘इंडिया बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स’ के लिए भी नामित किया गया है।
आकर्षक स्लोगन के लिए मिले उपहार
आयोजन समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और महिला सशक्तिकरण पर आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियां अपने साथ लाने व मैराथन पाथ पर इन्हें दिखाते हुए चलने का अनुरोध किया गया था। इसके लिए सबसे आकर्षक स्लोगनों पर उपहार प्रदान किए गए।
हर सोसायटी को मिला सर्टिफिकेट
आयोजन का हिस्सा बनने के लिए फाॅग्सी के सभी संगठनों के अतिरिक्त स्थानीय संगठनों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी संगठनों से अपने साथ आए स्कूली बच्चों एवं पदाधिकारियों और स्लोगन्स के साथ फोटो भेजने के लिए कहा गया था। इन सभी संगठनों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

यह राज्य, शहर बने सहभागी
आगरा, अहमदाबाद, अजमेर, अकोला, अकुलुज, अलीगढ, इलाहाबाद, अलवर, अंबाला, अमरावती, अमृतसर, औरंगाबाद, आजमगढ, वर्धमान, बरेली, बडौदा, बंगाल सोसायटी, भरतपुर, भिलाई, भिवानी, भोपाल, भुज, बिदर, बीजापुर, बिजनौर, बीकानेर, बिलासपुर, बुलंदशहर, कालीकट, कैनानौर, चेन्नई, कोयंबटूर, देहरादून, दिल्ली, देवली, धनबाद, फेजाबाद, फरीदाबाद, फिरोजाबाद, गडग कर्नाटका, गडिंगलाज, गाजियाबाद, गोवा, गोरखपुर, ग्रेटर नोयडा, गुलबर्ग, ग्वालियर, गुडगांव, हल्द्वानी, इंफाल, इंदौर, इस्लामपुर, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जामनगर, जमशेदपुर, झांसी, कडप्पा, ककिनादा, कानपुर, करीमनगर, करनाल, काशीपुर, कश्मीर, केरला, कोची, कोलापुर, लातूर, लखनउ, लुधियाना, मांडया कर्नाटका, मथुरा, मेरठ, मोदीनगर, मुरादाबाद, मुजफफरनगर, मुजफफरपुर बिहार, मुंबई, नगरकोइल, नागपुर, नवसरी, नैलोर, उडीसा, ओसमानाबाद, पलवल, पटियाला, पटना, पुणे, राजपुर, राजकोट, रामपुर, रतलाम, सगर, सहारनपुर, सेवाग्राम सुरेखा, शाहजहांपुर, शिमला, सिक्किम, सोलापुर, सूरत, थैनी, तिशूर, त्र्ािची, उदयपुर, उज्जैन, उत्तराखंड, बलसाढ, विजयबाडा, विशाखापटनम, यवतमल आदि।
राहगीरों ने बढ़ाया हौसला
बेटियों के अस्तित्व, शिक्षा, विकास के पक्ष में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों और सामाजिक संगठनों की बुलंद आवाज ठिठुरन भरी सर्दी को भी मात देती नजर आ रही थी। हाईवे पर गुजरते वाहनों, राहगीर भी रैली का हिस्सा बने और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
यह संस्थाएं बनीं सहयोगी
फाॅग्सी और स्मृति के साथ ही नाइन मूवमेंट, आॅक्सी 99, राउंड टेबल इंडिया, 92.7 बिग एफएम, कल्याणकारी महिला समिति, सत्यमेव जयते, रोटरी क्लब आॅफ ताज सिटी, लायंस क्लब प्रयास, क्लब 35 प्लस, द गुरमेट क्लब आॅफ आगरा, एसएनबीसी इंडिया, एक पहल, उपाध्याय हाॅस्पिटल, रेनबो हाॅस्पिटल, श्री एचआर इंटरमीडिएट काॅलेज, सेंट मैरी इंटर काॅलेज, मिडास एकेडमी, आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसायटी, आगरा नर्सिंग होम एसोसिएशन, एआरटी, एसएआईएलएस, एसएनबीसी इंडिया आदि।