आगरालीक्स… आगरा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी, 100 दिन बाद महिला के पति का कंकाल मिला है, पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी सहित चार को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के बाह के खेड़ा राठौर निवासी सत्यपाल (27) की मलूपुर, खंदौली निवासी सर्वेश से शादी हुई थी। उसके छह साल का बेटा और चार साल की बेटी है। सत्यपाल 27 मार्च को अपनी ससुराल मलूपुर गया था, वहां से लौटते समय गायब हो गया था। उसके बाद से पता नहीं चला, परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही थी।
हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका
सत्यपाल सूरत में हलवाई का काम करता था, वहां उसकी पहचान पिढ़ौरा के गोपालपुरा गांव निवासी विजय से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, कुछ साल पहले दोनों बाह लौट आया। यहां विजय का सत्यपाल के घर आना जाना शुरू हो गया। इससे सत्यपाल की पत्नी सर्वेश और विजय के बीच प्रेम संबंध हो गए। मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसपी वेस्ट रवि कुमार ने बताया कि सत्यपाल की पत्नी सर्वेश ने अपने प्रेमी विजय को पति की हत्या की सुपारी दी, इसके लिए उसे 50 हजार रुपये दिए। 27 मार्च को सत्यपाल अपनी ससुराल मलूपुर से लौट रहा था, रास्ते से विजय और उसके साथी राजाराम पुरा बाह के सैकी उर्फ शिवव्रत पुत्र हरी, विपिन पुत्र छविराम, छत्रपाल पुत्र रामकिशन के साथ मिलकर सत्यपाल को किडनैप कर लिया और हत्या कर दी। शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में विजय और उसके साथियों को अरेस्ट करने के बाद पूछताछ की, शव को जंगल से निकाल लिया, पुलिस ने सत्यपाल की पत्नी, उसके प्रेमी सहित चार को जेल भेज दिया है।