आगरालीक्स ..आगरा की पॉश कॉलोनी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या।
आगरा के रश्मि नगर, कमला नगर में कारोबारी ललित काठपाल रहते हैं। वे बुधवार रात को अपने भाई के साथ एक्टिवा से अपने घर जा रहे थे। घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, उन्हें गंभीर हालत में एसएन लेकर पहुंचे, वहां म्रत घोषित कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
घर से पहले मारी गोली, बैग में था टिफिन
कारोबारी ललित काठपाल की घटिया आजम खां पर रिक्शा के पार्ट की दुकान है, वे अपने भाई रिंकू के साथ एक्टिवा से रश्मि नगर, कमला नगर आ रहे थे। घर से कुछ दूर पहले बाइक सवारों ने उन्हें रोका, उनके हाथ से बैग धीनकर भागने लगे। भागते समय गोली मार दी, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बैग में कैश नहीं था, दुकान का सामान और टिफिन था।