आगरालीक्स….आगरा में ऐसा लगा मानो देश की खूबसूरती सिमट आई हो। देश की टॉप मॉडल प्रेम के प्रतीक ताज के साये में फोटो शूट करने के साथ फैशन जगत की अन्य व्यवहारिक बारिकियों को भी सीखेंगी। अक्टूबर माह में ग्रीस में होने वाले मिसेज इंडिया वर्डवाइड-2019 के लिए चुनी गई 180 फाइनलिस्ट 27-28 अप्रैल को वॉलीबुड की जानी मानी हस्तियों से ताजनगरी में ग्रूमिंग की ट्रैनिंग लेंगी। भारत के 22 शहरों व 15 देशों से भारतीय मूल की महिलाओं को चुनकर 6-7 माह की ट्रैनिंग दी जाएगी।
यह जानकारी Haut monde INDIA Group के चेयरमैन भरत ने होटल फॉर प्वाइंट में सबी प्रतिभागियों व ग्रूमर्स के साथ आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। बताया कि प्रतियोगिता में 23 से लेकर 50 वर्ष तक की प्रतिभागी भाग ले रहीं हैं। जिनका चुनाव सिंगापुर, दुबई, जर्मनी जैसे 15 देशों सहित भारत के विभिन्न शहरों से किया गया है। हेमामालिनी से लेकर श्रीदेवी तक के बालों को खूबसूरती देने वाली सिल्वी रोजर जहां बालों सो लंवारने के टिप्स देंगी वहीं जान तेरे नाम और सैनिक फिल्म में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी फरहीन प्रभाकर केमरा फेस करने का हुनर सिखाएंगी। इस अवसर पर मौजूद ग्रूमर्स फरहीन, सिल्वी, मेकअप आर्टिस्ट खूशबू, शाहमीन मलिक, पूना की आरजे नेहा, वंदना, डॉ. आजाद, कोरियोग्राफर अजय विष्ट, रोनी, 2018 की मिसेज इंडिया कीर्ति मिश्रा नारंग ने प्रतिभागियों से कहा कि री थिंक, री लिव द लाइफ। अफवाहों पर ध्यान दिए बिना क्राउन सफलता और जीत पर फोकस करें। परिवार को छोड़कर की जाने वाली 6 माह की यह यात्रा आपको बहुत कुछ सिखाएंगी। अपने दर की खूबसूरती को पहचानो और इस प्रतिस्पर्धा को क्रोध व घमंड जैसी चीजों को त्याग कर सिर्फ जॉय करो। संचालन वेन्ट हेट अनीता भंडारी ने किया।

25 वर्ष बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटी हैं फरहीन
आगरा। शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा करने वाली फरहीन एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया में लौटी हैं। वह कहती हैं, कलाकार कभी नहीं मरता। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना अच्चा अनुभव है।