फिरोजाबादलीक्स…चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा. ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा, आरपीएफ जवान ने बचा ली जान…सीसीटीवी आया सामने
आगरा मंंडल के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर गंभीर हादसा होने से टल गया. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच लटक गया. ऐसे में वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान अभयकांत द्विवेदी ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से उसकी जान बचाली.यह वाकया रविवार को है. टूंडला फर्रूखाबाद पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी. तभी मैनपुरी के भोगांव में रहने वलो कुलदीप दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगे लेकिन चढ़ते समय असंतुलित हो गए और वो ट्रेन के नीचे गिरने लगे. लेकिन प्लेटफार्म पर मौजूद हेड कांस्टेबल अभयकांत द्विवेदी ने तुरंत यात्री का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित खींच लिया. पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.