Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Video News: Accident of bus and Max due to overtake in Hathras. 15 died…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: Accident of bus and Max due to overtake in Hathras. 15 died…#agranews

444

आगरालीक्स…हाथरस में ओवरटेक के कारण बस और मैक्स का एक्सीडेंट. 15 की मौत. खंदौली आ रही थी मैक्स. मरने वाले अधिकतर आगरा के और एक ही परिवार के. वीडियो भी आया सामने

आगरा—अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शाम को एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. हाथरस के पास रोडवेज बस और मैक्स में जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में अभी तक 15 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है. मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है. कई सारे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मरने वाले आगरा के खंदौली गांव सेमरा के बताए जा रहे हैं और इनमें अधिकतर एक ही परिवार के हैं. ये लोग चालीसवें में शामिल होने के लिए गए थे और मैक्स से वापस खंदौली के लिए लौट रहे थे. हादसे का कारण ओवरटेक बताया गया है.

आगरा के थाना खंदौली के गांव सैमरा के करीब 35 लोग सासनी क्षेत्र के गांव मुकुंदखेड़ा में आयोजित 40वें में शामिल होने गए थे. मुकुंदखेड़ा के रहने वाले राजुद्दीन की दादी अंगूरी देवी का इंतकार हो गया था. शुक्रवार को उनका 40वां था. सभी लोग मैक्स में सवार होकर गए थे. शाम करीब साढ़े छह बजे ये सभी वापस खंदौली के लिए लौट रहे थे कि तभी आगरा से देहरादून जा रही जनरथ रोडवेज बस से इसकी भिड़ंत गांव मीतई के पास हो गई. टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन रोड किनारे गड्ढों में जा गिरे. हादसे के बाद यहां लेागों की भीड़ जुट गई.

पुलिस मौके पर पहुंची
इधर हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है. डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे हैं. अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी की है.

पीएम और सीएम ने भी जताया दुख
हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक प्रकट किया है. सीएम योगी ने सभी घायलों को समुचित उपचार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. पीएम कार्यालय की ओर से पीड़ित परिवारों को मुआवजे की घोषणा की गई है. इनमें मृतकों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा है.

सिंगल रूट और ओवरटेक बना हादसे का कारण
आगरा से हाथरस के बीच सिंगल रूट है. यहां से गुजरने वाले वाहन तेजी के साथ ओवरटेक भी करते हैं. इस हादसे में भी ओवरटेक हादसे का कारण बताया जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!