आगरालीक्स…(Video) आगरा पुलिस ने 40 लाख के 200 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले. किसी का चोरी हुआ था किसी का खो गया था. वापस मिले तो खिले चेहरे
आगरा पुलिस की सर्विलांस टीम ने शानदार काम किया है. विगत तीन महीने के अंदर लोगों के 200 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं. इन मोबाइलों की कीमत 40 लाख रुपये तक है. इस संबंध में आज डीसीपी सिटी सूजर राय ने इन फोन को मोबाइल स्वामियों को वापस किया. फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे.