नोएडालीक्स… अन्नपूर्णा गल्र्स हॉस्टल में लगी आग, हॉस्टल में 160 छात्राएं थी, धुआं भरने पर छत से कूंदी छात्राएं, वीडियो देखें। ( Video News : Girls climb after fire break out in Annapurna Hostel, Greater Noida, Video Viral)
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में अन्नपूर्णा गल्र्स हॉस्टल है। हॉस्टल में 160 छात्राएं रहती हैं। गुरुवार शाम को एसी का क्रप्रेसर फटने से हॉस्टल के द्वितीय तल पर कमरे में आग लग गईं, आग की लपटें तेज होने के साथ ही कमरों में धुआं भरने लगा। आग की लपटें तेज होने पर चीख पुकार मच गईं, हॉस्टल में रह रहीं छात्राएं जान बचाने के लिए भागने लगीं।
छात्राओं के कूंदने का वीडियो हो रहा वायरल
द्वितीय तल पर कमरे में आग लगने से धुआं भर गया। छात्राओं ने जान बचाने के लिए द्वितीय तल नींचे छलांग लगा दी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्राएं हॉस्टल के द्वितीय तल से नीचे कूंदते और साथी छात्राओं की मदद से नीचे उतरते हुए दिखाईं दे रही हैं।
सीढ़ी लगाकर छात्राओं को नीचे उतारा गया
हॉस्टल में आग शाम पांच बजे के बाद लगी थी, आग की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए और हॉस्टल के कमरे में फंसी छात्राओं को नीचे उतारा गया। सीढ़ी लगाकर करीब 40 छात्राओं को बाहर निकाला गया।