Agra’s Businessman Wife dead body found Markandey Ghat in Kashi
Video News : Kangana Ranaut speak after Declare Candidate from Mandi, Movie emergency come after election result #loksabhaelection2024
आगरालीक्स …बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौट ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजनीति एंट्री करने पर क्या कहा, वीडियो देखें। नतीजे आने के बाद कंगना की मूवी इमरजेंसी आएगी। मंडी से लड़ेंगी चुनाव, वर्तमान सांसद और क्या हैं समीकरण। ( Kangna ranaut after BJP candidate from Mandi )
भाजपा ने हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रनौट को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर 2014 और 2019 में भाजपा से रामस्वरूप शर्मा ने जीत दर्ज की थी, इससे पहले कांग्रेस का मंडी लोकसभा सीट पर कब्जा था। सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर 2021 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज की थी, इससे पहले 2004 में प्रतिभा सिंह कांग्रेस से मंडी सीट पर सांसद रह चुकी हैं। Kangna Ranaut movie emergency after Loksabha election 2024 result
गांव गांव और घर घर तक जाएंगे
कंगना रनौट ने मंडी सीट से चुनाव लड़ने पर कहा कि यह मेरा घर है, बचपन में ही यहां से चली गई थी, अब मौका मिला है। यह अलग तरह की जिम्मेदारी है, गांव गांव घर घर जाएंगे।
नतीजे आने के बाद आएगी इमरजेंसी
लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। वहीं, कंगना रनौट की इंदिरा गांधी पर बनी मूवी इमरजेंसी 14 जून को सिनेमाघरों में आएगी।
मंडी से चुनाव ना लड़ने की कह चुकी हैं सांसद प्रतिभा सिंह
भाजपा ने कंगना रनौट को प्रत्याशी घोषित किया है और मंडी सीट से वर्तमान में सांसद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 20 मार्च 2024 को कह चुकी हैं कि वे मंडी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। क्योंकि मंडी में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है, कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं।