आगरालीक्स…बोलो—गिरिराज जी महाराज की जय. मुड़िया पूर्णिमा मेले के पहले दिन ही लाखों लोगों ने लगाई गोवर्धन परिक्रमा. देखें वीडियो
ब्रज का सबसे बड़ा मेला मुडिया पूर्णिमा मेला 17 जुलाई से शुरू हो गया है. गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए देश के कोने—कोने से भगवान के भक्त परिक्रमा लगाने के लिए यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं. एक अनुमान के अनुसार पहले दिन ही 15 लाख लोगों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई. इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रही. श्रद्धालुओं के यहां गोवर्धन परिक्रमा लगाने का सिलसिला 22 जुलाई तक रहेगा.
नंगे पांव भगवान का नाम लेते चल रहे
गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले में परिक्रमा गाने वाले श्रद्धाु भक्ति की डोर में बंधे हुए हैं. यहां आ रहे श्रद्धालु नंगे पांव अपने आराध्य की जय जयकार करते हुए चल रहे हैं. गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आ रहे अधिकांश श्रद्धालु दानघाटी मंदिर के दर्शन कर परिक्रमा शुरू कर ते हैं. यहां भक्तों ने पहले गिरिराज जी के दर्शन किए इसके बाद परिक्रमा मार्ग पर पहुंचते ही दंडवत प्रणाम किया. इसके बाद सात कोस की परिक्रमा शुरू की.