आगरालीक्स…देखें वीडियो, बड़ा हादसा…टूंडला से कानपुर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग. चारपहिया वाहन लदे थे.
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में बुधवार शाम डीएफसी एक मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई. मालगाड़ी में 6 नई चारपहिया वाहन भी थे. आग इतनी तेज थी कि पल भर में ही पूरे डिब्बे को उसने अपनी चपेट में ले लिया. आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया जिससे हड़कंप मच गया. आग की सूचना पर रेलवे प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. यह मालगाड़ी टूंडला से कानपुर की ओर जा रही थी. फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया. आग की लपटें और घना धुआं इतना अधिक था कि आग को काबू पाने में मुश्किल हो रही थी. दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी मे चार पहिया वाहन लदे हुए थे. आग लगने के कारण डीएफसी का एक रूट अस्थायी रूप से बाधित कर दिया गया जबकि दूसरे रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा.