Friday , 14 March 2025
Home अलीगढ़ Video News : Pilgrims from Agra stuck in Kedarnath Dham & Amarnath Yatra due to heavy rain, Video share #agra
अलीगढ़आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Video News : Pilgrims from Agra stuck in Kedarnath Dham & Amarnath Yatra due to heavy rain, Video share #agra

आगरालीक्स.. आगरा से केदारनाथ धाम गए श्रद्धालु दर्शन करने के बाद बारिश के कारण फंसे, नीचे उतरने में परेशानी। बड़ी संख्या में आगरा के श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा रोके जाने से रास्ते में फंसे, श्रद्धालुओं द्वारा भेजा गया वीडियो।

आगरा के दयालबाग के रहने वाले शशांक, शुभम, आयुष और हर्ष केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए गए थे। ये चारों केदारनाथ धाम पहुंच गए, वहां दर्शन किए। आरती में शामिल हुए, केदारनाथ धाम से नीचे उतरने वाले थे इससे पहले ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते बड़ी संख्या में केदारनाथ धाम में श्रद्धालु फंस गए हैं। हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित हो रही है, इसके चलते नीचे आने में समय लग रहा है। इस सबके बीच केदारनाथ धाम के दर्शन करने से श्रद्धालु प्रफुल्लित हैं।


अमरनाथ यात्रा रोके जाने से फंसे आगरा के श्रद्धालु
बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। आगरा से बड़ी संख्या में गए श्रद्धालु जम्मू, पहलगाम, बालटाल, पिस्सू टॉप, चंदनबाड़ी, शेषनाग में फंस गए हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के बिना श्रद्धालु लौटने को तैयार नहीं हैं। इन स्थलों पर आगरा के शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है, यहां भी बारिश से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं लेकिन श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!