आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी में बोले सीएम योगी—आगरा में भी लोकमाता के नाम समर्पित कुछ बड़ा काम होगा. भारत आज पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मार रहा है.
आगरा में आज रविवार को को जीआईसी मैदान में अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश और प्रदेश के कई वीवीआईपी पहुंच चुके हैं. सभी अतिथियों का यहां भव्य स्वागत किया गया. सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उतर प्रेश में एक लोग थे जो बड़े बड़े माफिया पालते थे. कानून व्यवस्था के लिए संकट खड़ा करते थे. तमाम लोगों की सुरक्षा में सेंध लगवाते थे लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में माफियाओं का हाल बुरा है. आज प्रदेश सरकार औरैया के मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता के नाम पर करती है. आगरा में भी लोकमाता के नाम समर्पित कुछ बड़ा काम होगा. उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद को खत्म् करने के लिए भारत पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के बहादुर जवानों ने पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया. ये सब महारानी की प्रेरणा है. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम के साथ की गई. इसमें सभी अतिथियों ने पौधे रोपे. जीआईसी ग्राउंड में इस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. वही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी आयोजन स्थल पर जायजा ले रहे हैं. वहीं वीआईपी मूवमेंट के चलते आज पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.