Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Video News: Speeding car collides with divider in Agra, four injured…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: Speeding car collides with divider in Agra, four injured…#agranews

389

आगरालीक्स…आगरा में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो. हाइवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और हवा में तीन—चार राउंड घूमी

आगरा के थाना एत्माद्दौला अंतर्गत देर रात को हुए एक्सीडेंट का वीडियो फुटेज सामने आया है. यमुना पार हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर फुल स्पीड से यहां डिवाइडर से टकराई और तीन चार बार हवा में घूमने के बाद सड़क पर जा गिरी. इसके पीछे आ रहे वाहन चालक ने किसी तरह अपना वाहन रोका. कार के पहिए और इंजन उछल कर दूर जा गिरे. एयरबैग खुलने की वजह से कार सवार लोगों की जान बीच. सभी बुरी तरह से घायल हैं. पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है. छलोसर की ओर से एक तेज रफ्तार कार रामबाग की ओर आ रही थी. कार में चार लोग सवार थे. ये लोग नोएडा से आ रहे थे. कार फुल स्पीड में थी. गोयल हॉस्प्टिल के पास कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से बुरी तरह जा टकराई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार तीन चार बार हवा में पलटा खाई और दूसरी साइड में जाकर टकरा गई. तेज आवा सुनकर वहां लोग आ गए लेकिन तब तक कार के परखच्चे उड़ चुके थे. कार का इंजन और पहिया दूर निकलकर जा गिरा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक कमला नगर के रहने वाले बताए गए हैं. दो की हालत भी गंभीर है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!