आगरालीक्स…आगरा में घुटनों के दर्द और स्लिप डिस्क से परेशान महिलाओं ने खेला डांडिया. कहा—नहीं समझना खुद को बुजुर्ग. देखें वीडियो
जिस उम्र में आकर महिलाएं अपने आप को बुजुर्ग समझने लगती हैं, तो वही कुछ महिलाएं अपने घुटनों के दर्द से परेशान होकर बंद कमरे तक अपने आप को सीमित लेती हैं। ऐसी महिलाओं को प्रशांत हेल्थ पॉइंट द्वारा एक डांडिया कार्यक्रम का आयोजन दीपावली के उपलक्ष में रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबिता चौहान जी रहीं, जिसमें प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में 70 परसेंट वह महिलाएं हैं जो घुटने के दर्द से परेशान हैं ,स्लिप डिस्क बीमारी से ग्रसित है ,जिनके घुटनों का ऑपरेशन डॉक्टर ने बता दिया है। कुछ महिलाएं अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसी महिलाओं को इस कार्यक्रम में हमने आमंत्रित किया। जो घर से निकलकर लोगों से मिले और अपने आप को पहचाने।
डांडिया कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक महीने से प्रशांत हेल्थ प्वाइंट के द्वारा कराई जा रही थी। डांडिया कार्यक्रम में आरती, डांडिया कार्यक्रम, लकी ड्रॉ, जीतने वाले को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम में रश्मि गुप्ता, निधि, उषा, एकता गोयल, सीमा, रूबी, पारुल रुचि, शिल्पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।