आगरालीक्स…दयालबाग में युवक—युवतियों ने जिम्नस्टिक में दिखाया हैरतअंगेज कारनामे. स ऊंटों के साथ भी बनाए पिरामिड. देखकर रह जाएंगे दंग… देखें वीडियोज और फोटोज
बसंतोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह के खेतों के कार्यों के बाद दयालबाग में नवयुवकों एवं नवयुवतियों ने जिम्नास्टिक्स का बहुत अद्भुत एवं उत्तम प्रदर्शन किया। नवयुवकों एवं नवयुवतियों ने कई हैरतअंगेज कारनामे प्रस्तुत किए, जिसे देखकर सभी उपस्थितजन ने मुक्त कंठ से और करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया।
दो लड़कों से लेकर आठ लड़कों ने पिरामिड बना कर अनूठी प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी उपस्थितजन मंत्रमुग्ध हो गए। आज के कार्यक्रम की आकर्षक विशेषता थी कि इसमें दयालबाग के सुसज्जित ऊंटों ने भी भाग लिया। नवयुवकों ने भी ऊंटों के ऊपर/साथ भी कई हैरतअंगेज पिरामिड का प्रदर्शन किया। इन सब के दौरान ऊंटों ने भी अनुशासित प्रतिभागी की तरह भाग लिया तथा आनंदित होते रहे।
परमपूज्य गुरु महाराज प्रोफेसर प्रेम सरन सतसंगी साहब एवं आदरणीय रानी साहिबा की पूरे कार्यक्रम के दौरान गरिमामय उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर था। अंत में सभी प्रतिभागियों को परशाद वितरित किया गया। दयालबाग के ई-सतसंग केसकेड द्वारा पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देश-विदेश के 550 से अधिक केंद्रों पर किया गया।