आगरालीक्स ..आगरा के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, पढाई की जगह छात्र छात्राओं से स्कूल में झाडू लगवाई जा रही है और पानी मंगाया जा रहा है। वीडियो को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल का बताते हुए वायरल किया जा रहा है, यह वीडियो स्कूल के लिए किसी छात्र द्वारा बनाया गया बताया गया है।
आगरा के सरकारी स्कूलों में पढाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के छात्र साईकिल पर पानी की कैन लेकर आते दिखाई दे रहे हैं। एक और अन्य वीडियो में स्कूल यूनीफॉर्म में छात्र छात्राएं स्कूल में झाडू लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
छात्र ने बनाया वीडियो
वीडियो को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल का बताते हुए वायरल किया जा रहा है, यह वीडियो स्कूल के लिए किसी छात्र द्वारा बनाया गया बताया गया है। हालांकि इस मामले में किसी का बयान नहीं आया है और पुष्टि भी नहीं की गई है।