आगरालीक्स…#आगरा में मतदान के दौरान बूथ के अंदर के दो वीडियो वायरल. ईवीएम पर वोट करते दिख रहे. पोलिंग एजेंटों के खिलाफ दर्ज होंगे केस
आगरा की एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से पोलिंग एजेंटों ने नियमों को ताक पर रखकर बूथ के अंदर के दो वीडियो बना लिए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो वायरल होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हो गई है और पोलिंग एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं.

यहां का हुआ वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित आरबी डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ संख्या 116 के बताए गए हैं. यहां पर सपा की ओ से बुद्ध प्रिय गौतम मतदान अभिकर्ता हैं. बुद्ध प्रिय गौतम का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायर हो गया. इस वीडियो में वे अपना कार्ड और बूथ के अंदर ईवीएम पर साइकिल के सामने वाले बटनदबाते हुएदिख रहे हैं. इसकी जानकारी डीएम प्रभु एन सिंह के पास भी पहुंची है. डीएम ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अभिकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं. वहीं दूसरा वीडियो भी एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र का भी वायरल हुआ है. इसमें पोलिंग एजेंट बूथ के अंदर वोट डालता दिख रहा है.इसमें वह ईवीएम पर कमल के फूल के सामने का बटन दबा रहा हे. यह वीडियो किस मतदान केंद्र का है, इसकी जानकारी अभी हीं हो सकी है. इसकी जानकारी के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं.