आगरालीक्स …आगरा में कारोबारी की कोठी में 40 लाख की चोरी, चोर कैश और ज्वैलरी से भरी अलमारी और ब्रीफकेस चोरी कर ले गए। सीसीटीवी को भी चोरों ने नहीं छोडा। कारोबारी अपने परिवार के साथ हरिद्वार गए थे, कोठी में चोरी की जानकारी होने पर कारोबारी लौट आ आए हैं, उनके घर के ताले टूटे हुए थे। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के छीपीटोला में कारोबारी राकेश कुमार का इलेक्ट्रॉनिक आइटम का बडा शोरूम है। उनकी छीपीटोला में कोठी है, यह भीडभाड वाला क्षेत्र हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले बेटी की शादी की थी, बेटी ने भी अपनी ज्वैलरी और कैश ससुराल में चोरी के डर से कारोबारी के घर पर रख दिया था। कारोबारी राकेश कुमार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ 26 जून को हरिद्वार गए थे। भीडभाड वाले क्षेत्र में कोठी होने से चोरी का डर नहीं था, कोठी में वे ताले लगा गए थे।
सुबह ताले टूटे होने की मिली सूचना
कारोबारी राकेश कुमार को शुक्रवार सुबह पडोसियों ने कोठी के ताले टूटे होने की सूचना दी, इस पर वे हरिद्वार से लौट आए। उन्होंने बताया कि घर में उनका और बेटी करीब 28 लाख कैश था और करीब 12 लाख की ज्वैलरी थी, जिसे चोर ले गए। चोरों ने कोठी के ताले तोडने के बाद अलमारी को खंगाला, एक छोटी अलमारी में ज्वैलरी रखी थी और ब्रीफकेस में कैश था, चोर अलमारी और ब्रीफकेस भी अपने साथ ले गए।
बेटी ने चोरी के डर से रखा था कैश और ज्वैलरी
कारोबारी की बेटी की शादी अभी हुई थी, वह सदर में रहती हैं, उन्होंने बताया कि अप्रैल में उनकी बुआ की बेटी जो बोदला में रहती है उनके घर चोरी हो गई थी। वह जाॅब करती हैं, घर पर सास रहती हैं, इससे चोरी के डर से उन्होंने अपनी ज्वैलरी और कैश पिता के घर पर रख दिया था। पुलिस जांच में जुटी है, कारोबारी के यहां काम करने वालों से पूछताछ की जा रही है।
फाइल फोटो