Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Video : UP, Agra SI Murder Update News : Police Sub inspector Prashant Yadav shot dead in Agra, CM announce Rs 50 Lakh ex-gratia
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video : UP, Agra SI Murder Update News : Police Sub inspector Prashant Yadav shot dead in Agra, CM announce Rs 50 Lakh ex-gratia

407

आगरालीक्स…आगरा में दुस्साहसिक वारदात. सब इंस्पेक्टर के गर्दन में मारी गोली. 2015 बैच के युवा सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत…पढ़ें पूरी खबर

खंदौली के नहर्रा की घटना
आगरा के खंदौली गांव स्थित नहर्रा में रहने वाले दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ पुत्रगण बिज्जू पहलवान के बीच बुधवार दोपहर आलू खुदाई को लेकर विवाद हो गया. शाम होते ही दोनों भाई एक बार फिर से आमने—सामने आ गए और विवाद हिंसक होने लगा. इस दौरान शिवनाथ ने पुलिस को सूचना दी कि विश्वनाथ और उसके आदमी उसको आलू की खुदाई नहीं करने दे रहे हैं और धमका रहे हैं. सूचना मिलते ही ही सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव कांस्टेबल चंद्रसेन के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस को देखकर विश्वनाथ ने भागना शुरू कर दिया. इंस्पेक्टर और चंद्रसेन ने उसका चेस किया. तभी भागते समय विश्वनाथ ने अपने पास मौजूद अवैध हथियार से पीछे आ रहे इंस्पेक्टर और कांस्टेबल चंद्रसेन पर गोली चला दी. गोली इंस्पेक्टर प्रशांत यादव को लगी. जिनकी गोली लगने के बाद ही मौत हो गई.

छावनी बना नहर्रा, आरोपी फरार
इधर दरोगा की गोली लगने से मौत की सूचना पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया. कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया. इसके अलावा सभी बड़े अधिकारी भी नहर्रा पहुंच गए. एडीजी, एसएसपी सहित पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एडीजी ने अपनी बाइट में जानकारी दी है कि घटना बहुत दुस्साहसिक है. आरोपी विश्वनाथ को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एडीजी राजीव कृष्ण

2015 बैच के थे प्रशांत यादव
खंदौली में तैनात 34 वर्षीय सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव 2015 बैच के थे. प्रशांत यादव मूल रूप से खुर्जा जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!