Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Video Viral: Gold medalist female player forced to sell medals to save her home in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video Viral: Gold medalist female player forced to sell medals to save her home in Agra…#agranews

140

आगरालीक्स…(7 July 2021 Agra News) आगरा की महिला खिलाड़ी का वीडियो वायरल. ताइक्वांडो में है गोल्ड मेडलिस्ट. अपना घर बचाने के लिए मेडल्स बेचने को मजबूर. पुलिस पर लगाए संगीन आरोप

फेसबुक पर पेास्ट किया वीडियो
आगरा की एक महिला खिलाड़ी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ताई क्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट ये महिला खिलाड़ी अपना घर बचाने के लिए अपने मेडल्स बेचने को मजबूर है. वह लोगों से इन्हें खरीदकर पैसे देने की बात कह रही है. म​हिला खिलाड़ी द्वारा ​आगरा पुलिस पर भी संगीन आरोप लगाए गए हैं. ताई क्वांडो में मेडलिस्ट इस महिला खिलाड़ी का नाम चंचल यादव है. चंचल यादव ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह दबंगों से अपना घर बचाने के लिए गुहार लगा रही है.

थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है महिला खिलाड़ी
थाना सिकंदरा के बांईपुर में रहने वाली इस महिला खिलाड़ी ने फेसबुक पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि वह गांव के दबंग लोगों से परेशान है, जो कि उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं, गंदे कमेंट्स पास करते हैं, बुरी—बुरी गालियां देते हैं. दबंग लोग उसके घर को भी कब्जाना चाहते हैं. वीडियो में चंचल का कहना है कि वह पुलिस में शिकायत करने थाना सिकंदरा गई थी लेकिन पुलिस बिना पैसे लिए आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले रही है. एक बार वह पैसे दे चुकी है जिस पर कुछ पुलिसकर्मी उसके घर तक पहुंचे लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. वो अब दोबारा पैसे की मांग कर रहे हैं.

पुलिस पर लगाए पैसे लेने का आरोप
चंचल यादव का वीडियो में कहना है कि वह अब पुलिस को पैसे देने और अपने घर को बचाने के लिए अपने मेडल्स बेचने को मजबूर है. इसमें वह लोगों से हेल्प भी मांग रही हैं. साथ ही चंचल का कहना है कि मेरी मां को भी परेशान किया जा रहा है. Chanchal yadav tkd के नाम से फेसबुक एकाउंट है. इस पर पोस्ट किया गया वीडियो इस समय वायरल हो रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!