Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Viral News: Stall of funeral company at Delhi Trade Fair goes viral
टॉप न्यूज़

Viral News: Stall of funeral company at Delhi Trade Fair goes viral

273

आगरालीक्स…37500 रुपये दो और अंतिम संस्कार करवाओ. अर्थी, पंडित, नाई, कांधा देने वाले, साथ चलने वाले, राम नाम सत्य बोलने वाले..सब मिलेंगे. दिल्ली ट्रेड फेयर में आई एक ऐसी कंपनी….हर कोई हुआ अचंभित

दिल्ली के प्रगति मैदान में इस समय दिल्ली ट्रेड फेयर लगा हुआ है. यहां देश की बड़ी बड़ी कंपनियों ने अपनी स्टॉल्स लगा रखी हैं, लेकिन यहां एक ऐसी कंपनी ने भी अपनी स्टॉल लगाई है जिसे देखकर लोग न सिर्फ अचंभित हो रहे हैं बल्कि ये स्टॉल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस कंपनी की स्टॉल में एक अर्थी रखी हुई है और अंतिम संस्कार का पैकेज लिखा हुआ है. इस कंपनी का नाम है सुखांत फ्यूनरल. जैसा कि इस कंपनी के नाम से ही स्पष्ट है कि यह अपने ग्राहकों को अंतिम संस्कार की सेवाएं दे रही है.

सुखांत फ्यूनरल नाम की यह कंपनी मुंबई महाराष्ट्र की है और यह अंतिम संस्कार का सारा काम संभालती है. बस आपको 37500 रूपये देने हैं और आपको पूरा अंतिम संस्कार कराकर दिया जाएगा. अर्थी, पंडित, नाई, कांधा देने वाले, साथ चलने वाले से लेकर रामनाम सत्य बोलने वाले तक कंपनी उपलब्ध कराएगी. अस्थियां विसर्जन भी कंपनी की ओर से कराकर दिया जाएगा. यही नहीं आप अंतिम संस्कार की प्री बुकिंग भी करा सकते हैं. यानी कि ग्राहक अपनी मृत्यु से पहले ही स्वयं के अंतिम संस्कार करने की बुकिंग यहां करा सकता है.

यह कंपनी अदर सर्विसेस भी उपलब्ध कराती है ​जिसमें कंपनी, लीगल हेल्प, ट्रिब्यूट फिल्म मेकिंग, अखबार में शोक संदेश छपवाने, शोक सभा आयोजित करने, आर्गन डोनेशन जैसी सेवाएं भी दे रही है. फिलहाल तो दिल्ली ट्रेड फेयर में लगी यह प्रदर्शनी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोग इसको लेकर अपने—अपने विचार भी शेयर कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

error: Content is protected !!