आगरालीक्स…कुत्तों के झुंड का महिला पर अटैक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, यह वीडियो आगरा का नहीं है, रौंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो जलंधर, पंजाब का है
आवारा कुत्तों के आतंक का एक होश उड़ा देने वाला वीडियो सामने आया है. यह वीडियो आगरा में तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो अलग—अलग शहरों का बताया जा रहा था. वीडियो में एक महिला पर आवारा कुत्तों का झुंड हमला करते हुए दिखाई दे रहा है.. कुत्ते पहले महिला को बुरी तरह से चारों तरफ से घेरकर भोंकते हैं और बाद में उसे जमीन पर गिराने के बाद नोंचने लग जाते हैं. बाद में वहां आए कुछ लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्तों से बचाया लेकिन इस घटनाका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है.
आगरा का नहीं है यह वीडियो
कल से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आगरा पुलिस ने भी ट्वीट कर बताया है कि यह वीडियो आगरा का नहीं है, जलंधर का है और पुराना है.