आगरालीक्स.. आगरा में कोचिंग में चले लात घूसे, कोचिंग में कुछ युवक घुसे और एक छात्र को पीटते हुए बाहर ले आए। इसके बाद जमकर धुनाई की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कोचिंग में कुछ युवक पहुंचते हैं। इधर उधर देखने के बाद कोचिंग के अंदर घुस जाते हैं। एक छात्र को पीटते हुए बाहर लेकर आते हैं। कोचिंग के बाद छात्र को लात घूसे मारते हैं। इसके बाद चले जाते हैं। कोचिंग सिकंदरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।