आगरालीक्स …आगरा में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के लिए घर से सामान भेजा गया, टीम ने बैग खोला, उसमें अंग्रेजी शराब की बोतल देख होश उड गए, इस मामले में कोरोना पॉजिटिव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही शारदा ग्रुप के हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन्हें नाश्ता, खाना और चाय दी जाती है। इसके साथ ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज अपने घर से भी खाने का सामान मंगा रहे हैं। यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में हिंदुस्तान कॉलेज के कर्मचारी एक थैले को चेक कर रहे हैं, वीडियो में दिखाई दे रहा एक कर्मचारी कह रहा है कि कोरोना पॉजिटिव के घर से यह थैला आया था, बाहर के सामान को चेक करने के बाद ही अंदर भेजा जाता है। इसलिए थैले को चेक किया गया, इस थैले में अंग्रेजी शराब की बोतल रखी हुई है, बगल में खडा डॉक्टर कह रहा है कि इसलिए घर से थैला पहुंचते ही मरीज कहने लगा था कि जल्दी उसे अंदर भिजवा दो, उसमें नमकीन रखी है, नमकीन आने के बाद ही खाना खाउंगा।