आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) आगरा में सपा प्रत्याशी की फिसली जुबान—कहा 10 फरवरी को हाथी पर बटन दबाना है. वीडियो वायरल. अब ये सफाई भी दी…
नुक्कड़ सभा में फिसली जुबान
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आगरा में पहले चरण में चुनाव होना है. आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी वोटर्स को लुभाने के लिए जोरआजमाइश में जुटे हुए हैं. सुबह से लेकर रात तक प्रचार ही प्रचार किया जा रहा है. लेकिन आगरा में समाजवादी पार्टी की टिकट पर बाह विधानसभा से प्रत्याशी चुने गए मधुसूदन शर्मा की जुबान ऐसी फिसली कि वो दूसरी पार्टी के लिए ही वोट मांगने लगे. मामला ये है कि बाह विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के दौरान मधुसूदन शर्मा ने लोगों से हाथी पर बटन दबाने की अपील कर डाली. इस पर उनके साथ खड़े एक समर्थक ने तुरंत उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक वो 10 फरवरी को हाथी का बटन दबाने की अपील कर चुके थे.
दलबदल का असर
बता दें कि मधुसूदन शर्मा लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी में रह चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी आदत होने के कारण वह गलती से ऐसा बोल गए. बता दें कि मधुसूदन शर्मा पहले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे लेकिन अब सपा ने उन्हें बाह सीट से प्रत्याशी बनाया है. मधुसूदन शर्मा इस सीट से दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.
वीडियो में ही दी सफाई
इधर वीडियो वायरल होने के बाद मधुसूदन शर्मा ने सफाई देने के लिए एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों को इसका षड्यंत्र बताया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सुनामी देख बीजेपी के लोग षड्यंत्र कर एडिटेड फर्जी वीडियो फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता साइकिल का बटन दबाकर इसका जवाब देगी.
- 29 January 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- bah agra
- Election in Bah
- Madhusudan Sharma Agra
- SP Candidate Madhusudan Sharma Agra
- Viral Video: SP Candidate Madhusudan Sharma asked vote for BSP in Agra...#agranews