Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Viral Video: Water pipeline burst in Agra. Fountain reaching up to 20 feet height#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Viral Video: Water pipeline burst in Agra. Fountain reaching up to 20 feet height#agranews

125

आगरालीक्स…(29 June 2021 Agra News) आगरा में पानी के लिए मारामारी के बीच पाइपलाइन फटी. आगरा किला के सामने पाइपलाइन से 20 फुट ऊंचाई तक छूटा फुव्वारा. वीडियो वायरल

आगरा में एक ओर लोग पानी के लिए परेशान हैं. बूंद—बूंद पानी के लिए लोगों को भीषण गर्मी में जैसे—तैसे व्यवस्था करनी पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण पानी की बर्बादी भी खूब हो रही है. मंगलवार को पानी की बर्बादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो आगरा किला के पास का है. यहां पाइपलाइन फुटने के बाद 20 फीट ऊंचाई तक फुव्वारा चल रहा है. इस बड़े लीकेज की वजह से कुछ ही मिनट के अंदर लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया. बता दें कि शहर में पानी को लेकर भीषण किल्लत है. शहर के कई इलाकों में पानी समस्या बना हुआ है. नल नहीं आते हैं. शिकायत करने पर समाधान नहीं होता है. गर्मी का मौसम होने के कारण लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन इसके बावजूद पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है. लोगों को पानी की व्यवस्था पूरी करने के लिए दूसरे लोगों से मदद मांगनी पड़ रही है.

आगरा किला के पास डाली गई है लाइन
बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले आगरा किला के पास पानी की पाइपलाइन डाली गई है. ये लीकेज किस कारण हुआ इस संबंध में अभी कोई पुख्ता वजह नहीं मिली है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

error: Content is protected !!